अवधनामा संवाददाता
सुल्तानपुर । अखंड भारत के निर्माता चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की 2368 वीं जयंती बुधवार को नगर स्थित चौक में आशीष कुमार मौर्य राष्ट्र रक्षा संघ नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में मनाई गई। मौजूद वक्ताओं ने महान चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर सरकार से अवकाश घोषित करने की मांग की गई है जिसमें वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए इस मौके पर आशीष कुमार मौर्य,राजेश्वर प्रसाद मौर्य, हरिश्चंद्र चौरसिया, प्रतीक मौर्य, अमित कुमार मौर्य सहित मौजूद रहे।





