Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homekhushinagarछठ घाट की तैयारियों का चेयरमैन ने लिया जायजा

छठ घाट की तैयारियों का चेयरमैन ने लिया जायजा

अवधनामा संवाददाता

साफ सफाई व छठ वेदियों को जल्द दुरुस्त करने का दिया निर्देश

मथौली बाजार, कुशीनगर। आस्था का महापर्व छठ घाट की तैयारियां जोरों पर है। शुक्रवार को नगर अध्यक्ष नवरंग सिंह ने छठ घाट की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कर्मचारियों को जल्द से जल्द साफ सफाई व वेदियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

बता दें कि सूर्यषष्ठी का महापर्व छठ की तैयारियां चरम पर है। इसके लिए बाजारों में काफी चहल पहल है। कल डूबते हुए सूर्य को पहला अर्ध्य दिया जायेगा। इसी क्रम में नगर पंचायत मथौली के अध्यक्ष नवरंग सिंह ने कस्बे के समस्त वार्डो में स्थित छठ घाट की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों से साफ सफाई में तेजी लाने व वेदियों को दुरुस्त कर रंगाई कार्य करने व सीढ़ियों की सफाई जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि छठ घाट पर महिलाओं की सुविधा को देखते हुए तालाब के चारो तरफ टेंट, हाईमास्ट लाइट के साथ ही अतिरिक्त प्रकाश व्यस्था का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही छठ घाट पर पुलिस प्रशासन का पुख्ता इंतजाम है। प्रशासन हर पहलुओं पर नजर रखेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular