Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeLucknowसीजीएसटी अधिकारियों ने झांसी में कई व्यापारियों से ली थी रिश्वत

सीजीएसटी अधिकारियों ने झांसी में कई व्यापारियों से ली थी रिश्वत

सीजीएसटी के झांसी अधिकारियों ने व्यापारियों से रिश्वत लेने की बात सीबीआई पूछताछ में कबूली है। आरोपित कर्मियों ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी सहित कई अधिकारियों ने टैक्स कम करने के नाम पर घूस ली। सीबीआई ने डेढ़ करोड़ रुपये के रिश्वतखोरी मामले में प्रभा भंडारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद यह बड़ा खुलासा हुआ।

लखनऊ। सीजीएसटी के अधिकारियों ने झांसी में कई व्यापारियों से रिश्वत ली थी। इसका राजफाश गुरुवार को सीबीआई की पूछताछ में आरोपित जीसीएसटी कर्मियों ने किया है। आरोपितों ने डिप्टी कमिश्नर का प्रभा भंडारी का नाम लिए बिना सीबीआई को बताया कि एक नहीं कई मामलों में अधिकारियों ने रिश्वत ली है।

सीबीआई ने डेढ़ करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी के आरोप में 31 दिसंबर को सीजीएसटी के झांसी कार्यालय में तैनात डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें सीजीएसटी कार्यालय में तैनात अनिल तिवारी व अजय शर्मा भी शामिल थे। इन्हें जेल भेज दिया गया था।

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के इस मामले में आगे की पूछताछ के लिए सीबीआई की विशेष अदालत से डिप्टी कमिश्नर को एक दिन और दोनों कर्मचारियों को तीन दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था। डिप्टी कमिश्नर से बुधवार को पूछताछ की गई थी। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था और सारा ठीकरा कर्मचारियों पर फोड़ा था। उन्हें बुधवार शाम को जेल भेज दिया गया था।

साथ ही गुरुवार दोनों आरोपित कर्मियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने रिश्वतखोरी के मामले में अधिकारियों पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। कर्मियों ने सीबीआई को बताया कि झांसी के कई और व्यापारियों से टैक्स को कम करने के नाम पर रिश्वत ली गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular