Sunday, May 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeमंदिरों से मोहल्लों तक पहुंची जनगणना टीम, शुरू हुई भवनों की गिनती

मंदिरों से मोहल्लों तक पहुंची जनगणना टीम, शुरू हुई भवनों की गिनती

इस्कॉन टेम्पल, कुष्मांडा मंदिर और बाणेश्वर महादेव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों का हुआ सूचीकरण

20 जून तक चलेगा अभियान, 10621 प्रगणक और सुपरवाइजर जुटे

कानपुर नगर।

जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत शुक्रवार से जनपद में घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य शुरू हो गया। सुबह से ही प्रगणक गांवों, मोहल्लों और बाजारों में पहुंच गए। कहीं मकानों पर नंबर लिखे गए तो कहीं मंदिर, धर्मशाला, होटल और दुकानों का विवरण दर्ज किया गया। अब 20 जून तक जनपद के प्रत्येक वार्ड और गांव में भवनों एवं परिवारों से जुड़ी सूचनाएं संकलित की जाएंगी। पूरे अभियान के लिए जनपद में 10621 प्रगणक एवं सुपरवाइजर लगाए गए हैं।

आज विभिन्न क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भी सूचीकरण किया गया। प्रगणकों ने इस्कॉन टेम्पल, कुष्मांडा मंदिर घाटमपुर सहित विभिन्न मंदिरों का विवरण दर्ज किया। नगर पालिका परिषद घाटमपुर के वार्ड गांधी नगर स्थित प्राचीन बाणेश्वर महादेव मंदिर का मकान सूचीकरण भी निर्धारित प्रारूप के अनुसार किया गया।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्वगणना का चरण समाप्त हो चुका है और अब प्रगणक निर्धारित प्रारूप के अनुसार घर-घर जाकर जानकारी संकलित कर रहे हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे प्रगणकों का सहयोग करें और मांगी गई सूचनाएं सही रूप में उपलब्ध कराएं।

उन्होंने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में भवनों की गणना की जा रही है। इसमें भवन की स्थिति, उसका उपयोग, पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई ईंधन तथा उपलब्ध सुविधाओं सहित कुल 33 प्रकार की सूचनाएं दर्ज की जाएंगी। इस चरण में आवासीय भवनों के साथ मंदिर, धर्मशाला, होटल, दुकान तथा अन्य संस्थानों का भी विवरण संकलित किया जा रहा है। इसके बाद फरवरी 2027 में दूसरे चरण के अंतर्गत व्यक्तियों की गणना की जाएगी। सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के पास अधिकृत पहचान पत्र रहेगा।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि जनगणना देश की विकास योजनाओं का आधार होती है। उन्होंने कहा कि नागरिक प्रगणकों को सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना के दौरान मांगी जाने वाली सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जाती हैं और किसी भी व्यक्ति से बैंक खाता, ओटीपी या अन्य वित्तीय जानकारी नहीं मांगी जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular