Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhआकाशीय बिजली ने ली युवक की जान दो दोस्त बचे

आकाशीय बिजली ने ली युवक की जान दो दोस्त बचे

 

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गाँव में शुक्रवार दिन में तीन बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बगल में ही गाँव के दो दोस्त बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुँचे माहुल चौकी प्रभारी धीरेंद्र बहादुर सिंह ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल की मार्चरी भेज दिया।
मृतक विवेक राजभर पुत्र रामजैस राजभर दो भाईयों में बड़ा था, उसके पास एक बहन है । और इसी वर्ष हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण किया था। घटना के समय वह गाँव के बगीचे में अपने दो अन्य दोस्तों के साथ आम खाने गया था और गरज चमक के साथ बारिश आ गई तो वह एक आम की डाली के नीचे बारिश के पानी से बचने के लिए बैठ गया। इतने में आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर गई और उसके प्राण पखेरू उड़ गए और उसके दोनो दोस्त बाल बाल बचे। जैसे ही इसकी सूचना स्वजनो को हुई आनन फानन में उसे लेकर माहुल के एक निजी चिकित्सालय ले गए जहा से डाक्टरों ने उसे देख कर मृत होने की पुष्टि कर दी। मृतक विवेक काफी होनहार और मिलनसार था। उसकी मौत से घर ही नही पूरे गाँव में कोहराम मच गया। उसके बाद यहां के प्रधान मसूद अहमद ने इस घटना की सूचना माहुल चौकी की पुलिस को दिया। पुलिस ने वहाँ पहुंच कर स्वजनों को ढाढस बढ़ाने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला जिला अस्पताल भेज दिया। माता सरिता सहित परिजनों में कोहराम मच गया है। पिता राम जैस राजभर मजदूरी करते हैं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular