HomeMarqueeबड़ी धूमधाम से मनाया गया, मौला अली अ.स. का जन्मदिन--

बड़ी धूमधाम से मनाया गया, मौला अली अ.स. का जन्मदिन–

अवधनामा संवाददाता

सुल्तानपुर,कुड़वार। क्षेत्र के मनियारपुर गांव में हर साल की तरह इस साल भी पूर्व प्रधान मीसम हुसैन की ऑफिस पर गुरुवार को मौला अली अलैहिस्सलाम का जन्मदिन पर जश्न मनाया गया। पैगंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद स.अ के दामाद अमीरूल मोमनीन हज़रत अली अलैहिस्सलाम का जन्म विश्व विख्यात खानए काबा में इस्लामी माह की 13 रजब को हुआ था। हज़रत अली ही एक मात्र शख्सिय थे। जिनका जन्म खानए काबा में हुआ। जश्न की शुरुआत हदीसे किसा से हुई जिसको अनसर रिज़वी ने खिताब किया। फल और मिठाई पर मौला की नज़र हुई। लोगों ने एक दुसरो को बधाई दी। अनसर रिज़वी ने कहा कि मौला अली अलैहिस्सलाम उनकी बहादुरी जांबाजी वफादारी इंसाफ पसंदी शराफत सब्र व कुर्बानी की ऐसी मिसाल दुनिया में कहीं नहीं देखने को मिलीं। हज़रत अली अलैहिस्सलाम के जन्मदिन पर केक काटा गया और ग्रामवासियों और बाहर से आए मेहमानों को खाना खिलाया गया। मुसलमानो के चौथे खलीफा व शियाओ के पहले इमाम हज़रत अली अ.स. के जन्मदिन गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। गंगा जमुनी तहज़ीब का माहौल देखने को मिला हिन्दू मुस्लिम ने एक दुसरे को मिठाईयां खिला कर बधाईयां दी। इस मौके पर पूर्व प्रधान मतलूब हुसैन निजाम हैदर रमाकांत फज़ल रिज़वी फैज़ अकरम व बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular