Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurपद्म विभूषण स्व.कल्याण सिंह की जन्म जयंती मनायी

पद्म विभूषण स्व.कल्याण सिंह की जन्म जयंती मनायी

ब्लाक मुख्यालय जखौरा में आयोजित की गयीं सभा
 
ललितपुर। स्वामी ब्रह्मानन्द बिग्रेड के तत्वावधान में आयोजित ब्लाक मुख्यालय जखौरा में बाबूजी कल्याण सिंह जी 93वीं जन्म जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता देव सिंह लोधी महेशपुरा ने की एवं मुख्य अतिथि धर्मेंद्र पाठक जिला उपाध्यक्ष भाजपा, बलराम सिंह जखौरा, जिला महामंत्री भाजपा, ज्योति सिंह लोधी पूर्व जिलाध्यक्ष सपा, प्रो.अरिमर्दन सिंह प्रवक्ता रहे। वक्ताओं ने बाबूजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। स्वामी ब्रह्मानन्द बिग्रेड नें जखौरा जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र कुमार को एक प्रस्ताव सौंपकर जखौरा ब्लाक मुख्यालय पर बाबूजी की प्रतिमा स्थापित करायें जानें की मांग रखीं। वहीं धर्मेंद्र सिंह पाठक ने कहा कि बाबूजी एक विलक्षण जननायक थे, जिनका संपूर्ण जीवन वंचितों और उपेक्षितों के उत्थान हेतु समर्पित रहा। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए उनका अनुपम त्याग और अविस्मरणीय समर्पण वंदनीय है। विचारधारा के प्रति उनकी अखंड निष्ठा और सादगीपूर्ण जीवन शैली सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा प्रदान करती रहेगी। संचालन इन्दपाल सिंह लोधी ने किया, आयोजक स्वामी ब्रह्मानन्द बिग्रेड रहीं। कार्यक्रम में डा.शिशुपाल सिंह लोधी प्रधान किसलवास, कृपालसिंह लोधी, मुकेश करमरा एड संरक्षक -स्वामी ब्रह्मानन्द बिग्रेड, देवेन्द्र सिंह लोधी बरौदिया, देव महेशपुरा, भागीरथ सिंह एड., कमलेश सिंह लोधी एड., गजेन्द्र सिंह लोधी छिल्ला, यशवन्त सिहं सतलींगा, डा.सहदेव ऐरावनी, मोनू विश्वकर्मा पाली, हरीराम लोधी सिलगन, अजव सिंह प्रधान, हरनारायण प्रधान, अरूण ताम्रकार, जगदीश रैकवार,भूपेंद्र पटौरा, रतीराम पटौरा, रूपसिंह कल्याणपुरा, गौरव सैनी, कृपाल सिंह रहे। अन्त में राघवेन्द्र सिंह लोधी पूर्व प्रधान गौरा ने आभार व्यक्त किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular