Monday, March 2, 2026
spot_img
HomePolitical15 मार्च को मिशनरी भावना के साथ मनाएं कांशीराम साहब की जयंती...

15 मार्च को मिशनरी भावना के साथ मनाएं कांशीराम साहब की जयंती -मायावती

उत्तराखंड सरकार द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करनि और मदरसों को सील करना द्वेषपूर्ण कार्रवाई
बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश भर के समर्थकों को 15मार्च को मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती मिशनरी भावना के साथ मनाने की अपील की है। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज के बयान को लेकर बसपा नेताओं और सामाजिक संगठनों की ओर ज़ोरदार जबाब दिए जाने पर खुशी जताते हुए जागरूकता का परिचय देने का स्वागत किया है।
बसपा मुखिया ने उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों को विध्वंस करने और 11मदरसों को सील  करने की सरकार की कार्रवाई को संज्ञान लिया है और सरकार को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली द्वेषपूर्ण कार्रवाइयों से बचने की भी सलाह दी है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि बहुजन समाज’ के हित को समर्पित सामाजिक संगठनों द्वारा कांग्रेस के एक बड़बोल/बिगड़ैल नेता के बीएसपी पार्टी व मूवमेन्ट तथा उसके आयरन लेडी नेतृत्व के विरुद्ध टीका-टिप्पणी करने की तीव्र निन्दा व भर्त्सना करके अपनी जागरुकता का परिचय देने का स्वागत। लोगों से भी सावधान रहने की अपील।
15 मार्च को मान्यवर  कांशीराम  की जयंती पूरे मिशनरी भावना के साथ मनाने की अपील। पार्टी के इन कार्यक्रमों को लेकर लखनऊ स्थित ‘बहुजन समाज प्रेरणा केन्द्र’ जहाँ उनकी अस्थि कलश स्थापित है व यूपी स्टेट कार्यालय का भी आज सुबह मेरा दौरा व निरीक्षण किया गया।
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पहले कुछ मज़ारों व धार्मिक स्थलों को ध्वस्त किए जाने के बाद अब राजधानी देहरादून में 11 प्राइवेट मदरसों को सील किए जाने की ख़बर की काफी चर्चा। सरकार धार्मिक भावनाओं को आहत पहुँचाने वाली ऐसी द्वेषपूर्ण व गैर सेक्युलर कार्रवाईयों से जरूर बचे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular