HomeMarqueeसी डी ओ ने किया दुग्ध अवशीतन केन्द्र दुर्गापुर का निरीक्षण

सी डी ओ ने किया दुग्ध अवशीतन केन्द्र दुर्गापुर का निरीक्षण

सी डी ओ सूरज पटेल ने दुग्ध अवशीतन केन्द्र दुर्गापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रोड्यूसर कम्पनी को दुग्ध संग्रहण क्षमता बढ़ाकर 15000लीटर करने ‌और‌ प्रशिक्षण कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक, जिला उद्यान अधिकारी, एफ.पी.ओ. प्रतिनिधि श्याम नारायण मिश्रा, निदेशक शिव भूषण, सीईओ लालमणि, एवं किसान सदस्य राधेश्याम, विजय नारायण, रामानुज और राम प्रसाद उपस्थित रहे। एफ.पी.ओ. वर्तमान में प्रतिदिन 7500 लीटर दूध का संग्रहण कर रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी ने सी.बी.बी.ओ. प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि अगले एक माह के भीतर इस क्षमता को 15,000 लीटर प्रतिदिन तक विस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि क्षेत्रीय दुग्ध उत्पादकों की आय वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में सहायक होगी। एफ.पी.ओ. निदेशक शिव भूषण के खेत में जिंक एवं नैनो डीएपी के प्रयोग से उपचारित बीज द्वारा लाइन sowing (पंक्ति विधि) से धान की रोपाई कराने एवं इसका क्षेत्रीय किसानों के समक्ष प्रदर्शन कर उन्हें प्रोत्साहित करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।

निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं सी.बी.बी.ओ. के प्रतिनिधि विजय भान सिंह, राकेश कुमार शुक्ला, अरविन्द कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य किसान सदस्य भी उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने निरीक्षण में कहा कि “एफ.पी.ओ. ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम हैं। यदि यह संस्थाएं उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और संसाधन प्राप्त करें, तो किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular