HomeMarqueeसीडीओ ने बैंकों को लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के दिए...

सीडीओ ने बैंकों को लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग/व्यापार बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं ओडीओपी सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

सीडीओ ने बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि स्वरोजगार योजनाओं के लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करते हुए अधिक से अधिक ऋण वितरित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना ठोस कारण किसी भी आवेदन को निरस्त न किया जाए।

उपायुक्त उद्योग नीरज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 1800 के लक्ष्य के सापेक्ष 979 आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं। इनमें 252 आवेदन स्वीकृत हुए हैं और 249 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया जा चुका है। वहीं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं ओडीओपी की प्रगति की भी जानकारी दी गई।

बैठक में सीडीओ ने जीएसटी पंजीकरण बढ़ाने पर जोर देते हुए व्यापारियों से अधिक से अधिक लोगों को पंजीकरण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना सहायता योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। बैठक में उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular