Wednesday, May 6, 2026
spot_img
HomeMarqueeएटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने वाले दो शातिर पकड़े

एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने वाले दो शातिर पकड़े

 

अवधनामा संवाददाता

आरोपी के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 25 एटीएम कार्ड बरामद

 

सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 एटीएम कार्ड बरामद किये है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.विपिन टांडा द्वारा अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर व क्षेत्राधिकारी सदर, सहारनपुर के निकट पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष थाना फतेहपुर के कुशल नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस ने एटीएम बदलकर पैसा निकालने वाले 02 शातिर अभियुक्त रोबिन सिंह पुत्र सोमपाल सिंह निवासी मधुबन विहार ओजपुरा थाना सदर बाजार व अनुज पुत्र पाल्लेराम निवासी गलिना चौक प्रदीप विहार थाना सदर बाजार सहारनपुर को देहरादून रोड पीएनबी एटीएम से 25 अलग-अलग बैकों के एटीएम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्तो के विरूद्ध थाना फतेहपुर पर धारा 414 भादवि पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तो के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तांे को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक करन, कांस्टेबल गौरव, सुमित कुमार व अभिषेक खोखर शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular