Saturday, May 17, 2025
spot_img
HomeMarqueeभाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अवधनामा संवाददाता

शाहजहांपुर। तिलहर विधानसभा से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के खिलाफ निगोही थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ ही नगर पंचायत निगोही के मुख्य लिपिक दानिश खान एक महिला सरिता यादव सहित अन्य कर्मचारियों के खिलाफ धारा 218 व 120बी के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। बताते चले कि तिलहर के पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की बहू रुचि वर्मा ने परिवार रजिस्टर में छेड़छाड़ करने का आरोप विधायक सलोना कुशवाहा पर लगाया था। उन्होंने थाने में दी तहरीर में बताया था कि उनके मृतक पति विनोद वर्मा की बहू सरिता यादव लिख दिया था। जबकि पुराने अभिलेखों में ऐसा नही है। जिसकी उन्होंने थाने में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की थी। जिसके बाद पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा की बहू ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। जिसका न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए विधायक सलोना कुशवाहा सहित सभी आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज करने का आदेश जारी किया। न्यायालय के आदेश पर निगोही थाने में विधायक सहित अभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वही पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि सत्य की जीत हुई है। उन्हें न्यायालय पर पूर्ण विश्वास था कि उन्हें अवश्य न्याय मिलेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular