इटावा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समसपुर में कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती नीता कटारिया प्रधानाचार्या राजकीय हाई स्कूल बाउथ रही।श्रीमती कटारिया ने अपने उद्बोधन में बच्चों को बताया कि जीवन में कैरियर चुनने के अनेक अवसर प्राप्त हैं।जीवन एक खुले आसमान की तरह है जिसमें आप जो भी मार्ग चुना चाहे वह चुन सकते हैं।इस अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक से पधारे सुजान सिंह ने अपने उद्बोधन में पॉलिटेक्निक से संबंधित अनेक ब्रांचेस जैसे,डेरी टेक्सटाइल्स,मैकेनिकल,इलेक्ट्रिकल आदि में संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
आईटीआई से आये राहुल ने बताया कि आईटीआई में अपार संभावनाएं हैं बच्चे कक्षा 8 पास करके एवं 10 पास करके अनेक ट्रेडों में प्रवेश ले सकते हैं और अपने जीवन को रोजगार परक बना सकते हैं।इस अवसर पर बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी।मेले में मुख्य रूप से बबीता कुमारी,प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल नगरिया कुकपुर,सुनीता कुशवाहा,प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उदी,रीना कुमारी प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीबामऊ सहित अनेक लोगों ने अपना उद्बोधन दिया।इसके बाद प्रधानाचार्य पूरन सिंह पाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सीता,सहायक अध्यापिका ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती मीना पांडे,श्रीमती शालिनी दुबे ,रणवीर सिंह,सीता कुशवाहा एवं शकुंतला का विशेष योगदान रहा।





