Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeबरेली में कैप्री गोल्ड लोन का विस्तार: सिविल लाइंस में तीसरी शाखा...

बरेली में कैप्री गोल्ड लोन का विस्तार: सिविल लाइंस में तीसरी शाखा का भव्य उद्घाटन, त्वरित ऋण सुविधा का भरोसा

बरेली। देश की प्रतिष्ठित एनबीएफसी Capri Global Capital Ltd. की इकाई कैप्री गोल्ड लोन ने शहर में अपने विस्तार को नई गति देते हुए सिविल लाइंस स्थित सर्किट हाउस के पास तीसरी शाखा का भव्य शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि दुर्विजय सिंह शाक्य ने फीता काटकर नई शाखा का उद्घाटन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि कैप्री गोल्ड लोन जैसी विश्वसनीय वित्तीय संस्थाएं आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और सुरक्षित ऋण सुविधा उपलब्ध करा रही हैं। इससे न केवल लोगों की आकस्मिक वित्तीय जरूरतें पूरी होती हैं, बल्कि स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी वित्तीय आवश्यकताओं के लिए भरोसेमंद संस्थानों का ही चयन करें।

नई शाखा में ग्राहकों को कम कागजी कार्रवाई, त्वरित प्रोसेसिंग और प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर गोल्ड लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी की ओर से सोने की शत-प्रतिशत सुरक्षा और पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया का आश्वासन भी दिया गया है।

इस अवसर पर ज़ोनल बिजनेस हेड पंकज गुप्ता, रीजनल हेड रोहित तिवारी, एरिया मैनेजर शारिब चौधरी और शाखा प्रबंधक विनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कंपनी प्रतिनिधियों ने बरेलीवासियों से सिविल लाइंस स्थित नई शाखा में पहुंचकर सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular