Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeNationalकैनिंग में महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या का आरोप, डॉक्टर के...

कैनिंग में महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या का आरोप, डॉक्टर के पास छोड़कर साथी फरार

पश्चिम बंगाल के कैनिंग बाजार इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला को शुक्रवार दोपहर एक लॉज में ले जाया गया था, जहां उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपित महिला को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचा, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर के चेंबर में महिला की मौत की पुष्टि होते ही आरोपित वहां से भाग निकला। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना कैनिंग बाजार इलाके की है, जहां आरोपित महिला को एक लॉज में लेकर गया था। कुछ समय बाद, उसने लॉज के कर्मचारियों को बताया कि महिला की तबीयत खराब हो गई है। कर्मचारियों की मदद से वह महिला को पास के एक डॉक्टर के चेंबर में ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपित डॉक्टर के चेंबर से सभी की नजरों से बचते हुए फरार हो गया। डॉक्टर ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका की उम्र 47 साल बताई जा रही है। महिला का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही कैनिंग पुलिस स्टेशन के आईसी सौगत घोष और एसडीपीओ रामकुमार मंडल ने घटनास्थल का मुआयना किया। महिला के भाई की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया है, और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को जांच में पता चला है कि मृतका और आरोपित एक-दूसरे के पूर्व परिचित थे। जिस कमरे में वे दोनों ठहरे थे, उसे फिलहाल पुलिस ने सील कर दिया है।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों में लॉज को लेकर भी गहरी नाराजगी है। उनका आरोप है कि लॉज में अवैध गतिविधियां संचालित होती हैं और महिला को भी वहां उसी उद्देश्य से लाया गया था। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कहीं लॉज में देह व्यापार से जुड़े अन्य लोग भी इस घटना में शामिल तो नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular