अम्बेडकरनगर टांडा नगर के एसबीआई बैंक के निकट बिजली विभाग द्वारा आज शासन की मंशा के अनुसार विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एक मुश्त जमा योजना को लेकर एक शिविर केके तिवारी अवर अभियंता के नेतृत्व में लगाकर बकाया वसूली की गई इसी क्रम में बिजलीं विभाग ने अवर अभियंता संजय यादव के नेतृत्व में सुलेमपुर चौराहे पर विद्युत बिल राहत योजना का कैम्प लगाकर लाखो रुपये की राजस्व वसूली की मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के टांडा डिवीजन के उपकेंद्र मुबारकपुर के अवर अभियंता/नोडल अधिकारी संजय यादव ने उत्तर प्रदेश शासन के मंशानुरूप बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत सुलेमपुर चौराहे पर कैंप लगाकर 15 पात्र लोगों को इस योजना लाभ देते हुए लगभग 1लाख 80 हजार रुपए राजस्व वसूली किया।
नोडल अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि यह योजना तीन चरणों में चलेगी जिसमें प्रथम चरण में एक मुफ्त जमा करने पर 25% दूसरे चरण में 20% तीसरे चरण में 15% मूलधन के साथ 100% ब्याज माफ रहेगा।समस्त उपभोक्ता बंधु इस योजना का लाभ का उठाये और निर्बाध विद्युत आपूर्ति में सहयोग करें, उन्होंने यह भी बताया कि विद्युत चोरी के प्रकरणों में भी निर्धारण में 50% माफी रहेगा।यह कैंप प्रतिदिन विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर डुहिया व उपकेंद्र क्षेत्र में किसी न किसी गांव में लगाया जाएगा जिसमें कल परसावां कला में कैम्प लगाया जाएगा, सुलेमपुर चौराहे एवं बिजली बिल घर के कैंप में टी0जी0 2 राम सिंगर वर्मा, संतोष वर्मा,रविन्द्र नाथ लाइन मैन जुमेराती,संविदा कर्मी रमेश पाठक, अमित कुमार, शालिकराम ,विशाल यादव ,उमेश वर्मा, मनीष,सुर्दशन आदि लोग कैंप में मौजूद रहे व घर घर जाकर इस योजना की जानकारी देकर इस योजना का लाभ लेने हेतु लोगों को प्रेरित किया।





