इटवा सिद्धार्थनगर। इटवा विधानसभा क्षेत्र स्थित कृषि विज्ञान केंद्र, सोहना का आज माननीय कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं माननीय सांसद जगदंबिका पाल के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित मखाना उत्पादन इकाई, मुर्गी पालन इकाई, लाइन सोइंग पद्धति से गेहूं की फसल एवं स्ट्रॉबेरी की उन्नत खेती का अवलोकन किया गया।
केंद्र द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों और अब तक की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। माननीय अतिथियों ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने तथा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नवाचार किसानों की आय में वृद्धि करने के साथ-साथ क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होंगे।
कृषि के क्षेत्र में नवाचार और किसान सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे ये प्रयास निश्चित रूप से आने वाले समय में लाभकारी परिणाम देंगे। अवसर पर जयवर्धन तिवारी (अधिवक्ता), भाजपा नेता भी साथ रहे।





