Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeमाेहन कैबिनेट की बैठक आज, तबादला नीति पर हो सकता है फैसला

माेहन कैबिनेट की बैठक आज, तबादला नीति पर हो सकता है फैसला

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार को कैबिनेट हाेगी। बैठक में सिंचाई परियोजनाओं पर सरकार कुछ महत्‍वपूर्ण घोषणा कर सकती है। इसके साथ ही तबादला नीति पर भी कोई निर्णय लिया जा सकता है। वहीं, प्रदेश में निवेश को बढ़ाने देने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले होने की उम्मीद है। बैठक में तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने के लिए नीति पर भी बैठक में विचार हो सकता है। प्रदेश में दो साल से तबादलों पर प्रतिबंध लगा हुआ है, जिसके कारण विभागों को प्रशासकीय दृष्टि से आवश्यक तबादले करने के लिए मुख्यमंत्री समन्वय से अनुमति लेनी पड़ती है। नई नीति से तबादलों में आसानी होगी और सरकारी कामकाज में तेजी आएगी।

कैबिनेट बैठक में सिंचाई परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति दी जाएगी, जिससे किसानों को लाभ होगा। इसके अलावा, प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। नर्मदापुरम जिले के मोहासा औद्योगिक क्षेत्र और मुरैना जिले के सीतापुर के विकास के लिए भी योजनाएं बनाई जाएंगी। नर्मदापुरम जिले के मोहासा औद्योगिक क्षेत्र और मुरैना जिले के सीतापुर को लेकर भी विचार होगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने पहले ही संभागीय बैठक में नए जिले बनाने का संदेश दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि नए जिले और तहसील बनाने से लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यदि यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो जुन्नारदेव और बीना के निवासियों को अपने क्षेत्र में ही जिला मुख्यालय की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें अपने कामों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular