Monday, May 19, 2025
spot_img
HomeMarqueeलखनऊ | घण्टाघर पर चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन को 50 दिन...

लखनऊ | घण्टाघर पर चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन को 50 दिन पूरे, आओ संघर्ष के साथ चलो’, इन्किलाब के नारो की गूँजी सदा

लखनऊ। चौक स्थित घण्टाघर पर चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन को 50 दिन पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने शनिवार को ’महिला संघर्ष के 50 दिन, आओ संघर्ष के साथ चलो’ का नारा दिया।

प्रदर्शन के 50वें दिन महिलाओं ने संघर्ष उत्सव मनाया। शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बावजूद घंटाघर और उजरियांव में महिलाएं डटी रहीं। शनिवार को महिलाओं ने एक बार फिर इंकलाब का नारा बुलंद किया।

महिला संघर्ष के 50वें दिन को बनारस से आई फादर आंनद की टीम प्रेरणा कला मंच काशी ने भी खास बना दिया। टीम ने यहां गीत-नाटक की प्रस्तुति की गई। फादर आनंद ने नागरिकता संशोधन कानून को काला कानून बताते हुए कहा, यह कानून धर्म के आधार पर देश को बांटने की साजिश है। देश हम भारत के लोग से मिलकर बना है, हमें कोई अलग नहीं कर सकता है।

महिला संघर्ष के 50 दिन अनिश्चितकालीन धरना पूरा होने पर भाजपा सरकार को बता दिया कि अघोषित आपातकाल और दमनकारी नीतियों को अवाम सिरे से खारिज करती है। घन्टाघर, उजरियावं में बैठी महिलाओं समेत दूर-दराज से आई महिलाओं ने काले कानून के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और संकल्प लिया है कि वो भी अपने गांव, कस्बा, शहर में घंटाघर, शाहीन बाग बनाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular