देश की आर्थिक उन्नति में व्यापारी भूमिका अहम: संजय

0
86

Business role important in country's economic progress: Sanjayपंसारी बाजार के होली मिलन समारोह को संबोधित करते नगर विधायक संजय गर्ग

सहारनपुर। सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने व्यापारियों को देश की रीढ़ बताते हुए कहा कि आज व्यापारियों का चरम सीमा पर उत्पीडन किया जा रहा है। ऐसे में हम सबको एक जुट होकर इस पावन पर्व को आपसी सौहार्द व एकता के साथ मजबूत करने के साथ-साथ इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प भी लेना होगा।

नगर विधायक संजय गर्ग पंसारी बाजार व्यापार मंडल द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होली मिलन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री नगर विधायक संजय गर्ग ने राधा कृष्ण की मूर्ति के आगे दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी देश की रीढ़ की हड्डी है, किसी भी व्यापारी का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है नफरतों को मिटाकर होलिका में दहन कर होली आपस में मिलजुलकर खेलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर धर्म का अपना अलग महत्व है। रास्ता भले ही अलग-अलग हो, मकसद एक ही है। इस दौरान सभी व्यापारियों ने तिलक लगाकर फूलों से होली खेली व कई प्रकार के मनोरंजक खेल भी खेले गए। इस अवसर जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, अनुराग मलिक, अनुज गुप्ता, नवीन सिंघल, विवेक मनोचा, सुरेंद्र मोहन चावला, राजकुमार मक्कड़, पवन गर्ग, अनुज यादव, अखिल प्रसाद, राजेन्द्र गुप्ता, एसके दुआ, वरुण गुप्ता, राजीव सिंघल, शिव प्रसाद यादव, अनुज बंसल, सतनाम खुराना, संजय मित्तल, राकेश कुमार, अमित कर्णवाल, संजीव गर्ग, सुभाष चंद, अनुज मित्तल, राजीव कुमार , प्रदीप गर्ग आदि काफी संख्या में व्यापारी उपास्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here