Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaसड़क पर खडी़ ट्रक से टकराई बस,एक घायल एक की मौत

सड़क पर खडी़ ट्रक से टकराई बस,एक घायल एक की मौत

 

 

अवधनामा संवाददाता

सोहावल – अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अवैध तरीकों से ढाबों के सामने सड़क पर खड़े वाहनों पर पुलिस का शिकंजा कसने का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है । जिसका खामियाजा सुबह दिल्ली से बस्ती की ओर सवारियों से भरी बस चौकी क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने ढाबे पर खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर हो गयी। सवारी बाल बाल बच गयी।बस मालिक खैर अलीगढ निवासी अमित पुत्र तेजपाल यादव को चोटे आईं। इसी बीच दोस्तों के साथ कार मे सवार इरफान खान पुत्र सलमान निवासी गोयला डेयरी ताजपुर निवासी को अपने ही कार वाहन की चपेट आने पर जान गवाना पड़ा। मृतक इरफान पुत्र सलमान उम्र लगभग 35 वर्ष अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से बिहार जा रहा था। बस और ट्रक की बीच टक्कर के दौरान लंबा जाम लग जाने के कारण। जैसे ही देखने के लिए कार से नीचे उतरा  इसी बीच  कार ड्राईवर से एक्सीलेटर अचानक बढ़ गया। जिससे अपने ही कार की चपेट मे आने से मौत हो गयी।इस संबंध में पूछे जाने पर सतीचौरा  चौकी प्रभारी रविश कुमार ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल भेज दिया गया है मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular