Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeMarqueeबुन्देलखंड पत्रकार समागम का कुलपहाड़ में हुआ भव्य आयोजन

बुन्देलखंड पत्रकार समागम का कुलपहाड़ में हुआ भव्य आयोजन

महोबा । महोबा जनपद में संयुक्त मीडिया क्लब द्वारा बुंदेलखंड पत्रकार समागम का भव्य आयोजन कुलपहाड़ के एक पैलेस में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों, संपादकों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। समागम का शुभारंभ भगवान नारद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन इरफान पठान ने किया, संचालक नंे अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण के साथ अमित श्रोतिय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हमीरपुर जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती संतराम राजपूत ने सभी पत्रकारों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता समाज में न्याय की आवाज बन रही है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि उनके फार्म हाउस पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे भविष्य में प्रदूषण नियंत्रण के साथ.साथ फल भी मिल सकेंगे। दिल्ली से आए वरिष्ठ टीवी संपादक अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि यह युग डिजिटल युग है जहां अब अखबार भी डिजिटल माध्यम से निकाले रहे हैं। जिससे पत्रकार और पत्रकारिता का माध्यम विशाल होता जा रहा है। अब कोई भी समाचार आम जनता तक पहुंचने में समय नहीं लगता है। इसलिए हम पत्रकारों को भी इस डिजिटल युग में कदमताल करके बढ़ना होगा। वही बुंदेली भाषा को बढ़ावा दे रहे संपादक सचिन चौधरी ने कहा की यह वक्त सोशल मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के अंतर को समझने का है इस अंतर को समझने वाला ही डिजिटल माध्यम की पत्रकारिता आसानी से कर सकता है। कुलपहाड़ की सीओ हर्षिता गंगवार ने कहा कि पत्रकारों को अपने नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता करनी चाहिए। उन्होंने पत्रकारिता में सत्यता और निष्पक्षता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र व्यास ने डिजिटल मीडिया के महत्व और इसकी बदलती भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में पत्रकारों को खबरों की प्रमाणिकता को जांचना बेहद जरूरी है, ताकि समाज में भ्रम और गलत सूचना न फैले। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जनरलिस्ट संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुशवाहा ने पत्रकारों को आग्रह किया कि वे खबर लिखने से पहले उसकी सत्यता की पूरी जांच करें, क्योंकि किसी का सम्मान सुरक्षित रहेगा, तभी पत्रकारों का भी सम्मान बना रहेगा। इस मौके पर बुंदेलखंड के 17 पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया है। जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र मं1 उत्कृष्ट कार्य किए उनमें जालौन डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज राजा, जगदीश सैनी स्मृति पत्रकारिता सम्मान से नवाजा गया। अखिलेश चंसौरिया को राम सहाय गोस्वामी स्मृति पत्रकारिता सम्मान प्रदान किया गया। सचिन चतुर्वेदी को भागवत नारायण शुक्ला, अभिषेक द्विवेदी, उमाशंकर मिश्रा, अभय निगम, राम गोपाल अग्रवाल, सुमित तिवारी, अब्दुल गफ्फार, इमरान खान, सिराज खान, और कफील अहमद आदि पत्रकारों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार भगवान दीन ने आए हुए अतिथियों के प्रति अभार प्रकट किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हमीरपुर जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती संतराम राजपूत, दिल्ली से आए वरिष्ठ टीवी संपादक अरविंद चतुर्वेदी, बुंदेली बौछार के संपादक सचिन चौधरी, संपादक श्याम अग्रवाल, गिरीश कुशवाहा रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश निगम दद्दा ने की।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular