मौदहा हमीरपुर। शादी के घर में पडोसी दबंगो ने जमकर उत्पात मचाते हुए जमकर पथराव किया जिसमे कई लोगों के गंभीर चोँटें आईं हैं जिनका मौदहा सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है वहीं थाना प्रभारी ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की बात कही है।
बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम कुनेहटा निवासी पान कुमारी पत्नी विनय कुमार ने बताया कि शनिवार को उसकी दिब्यांग लडकी की शादी है लेकिन पुरानी रंजिश मानते हुए पडोसी कल्लू पुत्र भागीरथ और कल्लू के पुत्र मुकेश, राकेश और शारदा द्वारा अपनी छत से जमकर पथराव किया गया और उसके बाद दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हो गई जिसके चलते दोनों पक्षों से नौ लोगों को चोँटें आईं हैं सभी घायलों को इलाज के लिए मौदहा के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षो के मकान आसपास है और दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद न्यायलय में विचाराधीन है।नाली में पटिया रखने को लेकर दोनों पक्षों मेँ विवाद हो गया। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी बिंवार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।





