Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिला पंचायत चुनाव में बसपा ने सर्वाधिक सीटों पर की जीत हासिल

जिला पंचायत चुनाव में बसपा ने सर्वाधिक सीटों पर की जीत हासिल

BSP wins most seats in district panchayat elections

अवधनामा संवाददाता

भाजपा ने 14, कांग्रेस ने 8 व सपा ने 5 सीटों पर लहराया जीत का परचम

(आलोक अग्रवाल)

सहारनपुर।(saharanpur)  जिला पंचायत चुनाव में बसपा ने सर्वाधिक सीट जीतकर अपना वर्चस्व कायम रखा है, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा मात्र 14 सीटों पर अपनी जीत का परचम लहरा सकी है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने लगभग 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। साथ ही समाजवादी पार्टी ने 5 सीटे जीतने में सफलता प्राप्त की है और चार निर्दलीय उम्मीदवार ने भी जीत हासिल की है।

जिला पंचायत चुनाव में इस बार फिर बसपा ने अपने वर्चस्व कायम रखा है। उल्लेखनीय रहे कि पिछले 20 वर्षो से बसपा के जिला पंचायत अध्यक्ष बनता आ रहा है और इस बार भी बसपा ने जिला पंचायत सदस्य पद पर सर्वाधिक सीट जीतकर अपना दबदबा कायम रखा है। जिला पंचायत सदस्य पद पर घोषित चुनाव परिणाम में वार्ड 1 से बिजेन्द्र कश्यप भाजपा, वार्ड 2 से मुकेश चैहान भाजपा, वार्ड 3 से दुबे सिंह काम्बोज भाजपा, वार्ड 4 से हंसराज गौतम भाजपा, वार्ड 5 से मुश्तरी बेगम सपा, वार्ड 6 से जब्बार बसपा, वार्ड 7 से इसरार कांग्रेस, वार्ड 8 से नसरीन कांग्रेस, वार्ड 9 रामू चैधरी बसपा, वार्ड 10 से गुलशाना कांग्रेस, वार्ड 11 से अब्दुल हकीम कांग्रेस, वार्ड 12 से अजेशना सैनी बसपा, वार्ड 13 से राहुल कुमार बसपा, वार्ड 14 से इमराना बसपा, वार्ड 15 से बबीता बसपा, वार्ड 16 से सुदेश प्रधान, वार्ड 17 से अमरदीप सिंह टिंकू निर्दलीय, वार्ड 18 से नीरज चैधरी बसपा, वार्ड 19 से शिमला देवी बसपा, वार्ड 20 से सुशील कम्हेड़ा भाजपा, वार्ड 21 सविता सैनी भाजपा, वार्ड 22 से नरेन्द्र कांग्रेस, वार्ड 23 से मुकर्रम कांग्रेस, वार्ड 24 से जीशान अली सपा, वार्ड 25 से सत्य कुमार सपा, वार्ड 26 से वेसर चैधरी बसपा, वार्ड 27 से शारदा निर्दलीय, वार्ड 28 से अरविंद राणा भाजपा, वार्ड 29 से विनोद कुमार भाजपा, वार्ड 30 से नीलम राणा भाजपा, वार्ड 31 से नसीमा निर्दलीय, वार्ड 32 से माजिद अली बसपा, वार्ड 33 से साक्षी राणा भाजपा, वार्ड 34 से कविता कोरी भाजपा, वार्ड 35 से गायत्री चैधरी भाजपा, वार्ड 36 से अभिषेक चैधरी निर्दलीय, वार्ड 37 से मांगेराम चैधरी भाजपा, वार्ड 38 से जगरोशन उर्फ जोनी बसपा, वार्ड 39 से रानी देवी कांग्रेस, वार्ड 40 से इमरान मलिक बसपा, वार्ड 41 से ममता चैधरी बसपा, वार्ड 42 से जगमाल बसपा, वार्ड 43 से मुकेश चैधरी भाजपा, वार्ड 44 से भूपेन्द्र सिंह सपा, वार्ड 46 में नफीस बसपा, वार्ड 45 से श्रीमती आकांक्षा बसपा, वार्ड 47 से अफजल बसपा, वार्ड 48 से विक्रम पंवार सपा तथा वार्ड 49 से रंजिता सिंह बसपा से विजयी हुए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular