Sunday, August 3, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurजिला पंचायत की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा : इंजी.दीपक 

जिला पंचायत की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा : इंजी.दीपक 

BSP to contest on all seats of Zilla Panchayat: Eng. Deepak

बसपा जिलाध्यक्ष ने सात प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान

अजय श्रीवास्तव (अवधनामा संवाददाता)
ललितपुर। (Lalitpur) देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में चार बार शासन कर चुकी बहुजन समाज पार्टी जिले में फिर से काफी सक्रिय हो गयी है। आसन्न जिला पंचायत निर्वाचन में ललितपुर जिले की सभी 21 सीटों से बहुजन समाज पार्टी अपने प्रत्याशियों को उतारते हुये चुनावी मैदान में पूरे दमखम से उतर गयी है। इसी क्रम में मंगलवार को उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रहीं/बसपा सुप्रीमो बहन सुश्री मायावती के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष इंजी.दीपक कुमार अहिरवार ने जिला पंचायत के विभिन्न वार्डों से सदस्य पद के लिए सात प्रत्याशियों के नामों घोषणा की है।
 जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए घोषित किये गये प्रत्याशियों ने कहा कि बसपा जिलाध्यक्ष इंजी.दीपक कुमार अहिरवार के कुशल नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ व पुराने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्मान मिला है। यही कारण है कि जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर बसपा ने अपना कब्जा जमाया था। अब जिला पंचायत के चुनावों में जिले की 21 जिला पंचायत सीटों पर चुनाव जीतकर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा सुप्रीमो बहन सुश्री मायावती को उत्तर प्रदेश का पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में अग्रसर होंगे। बसपा जिलाध्यक्ष इंजी.दीपक कुमार अहिरवार ने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में ललितपुर की सभी 21 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बसपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है।
बसपा सुप्रीमो बहन सुश्री मायावती के मार्गदर्शन और निर्देशन में चुनावी गतिविधियां की जायेेंगी। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वह बसपा को जिला पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर जीत हांसिल कराने के लिए जुट जायें। बैठक के दौरान बसपा जिलाध्यक्ष इंजी.दीपक कुमार अहिरवार ने जिला पंचायत के वार्ड संख्या 1 पूराकलां से श्रीमती राजकुमारी पत्नी चन्द्रभान कुशवाहा ककरेला, वार्ड संख्या 4 जखौरा से अशोक अहिरवार सिरसी, वार्ड संख्या 7 बुढ़वार से श्रीमती सविता यादव पत्नी राजकुमार यादव परौंंदा, वार्ड संख्या 10 खितवांस से बब्बू राजा मैलवाराकलां, वार्ड संख्या 12 नाराहट से दामोदर पटेल पिपरिया पाली, वार्ड संख्या 18 बानपुर से रहीश राजपूत रमेशरा एवं वार्ड संख्या 20 बार से पं.लीलाधर दुबे उर्फ कुल्लू महाराज प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular