HomeUttar PradeshAyodhyaबसपा ही भारतीय संविधान को पूर्ण रूप से देश में लागू कराने...

बसपा ही भारतीय संविधान को पूर्ण रूप से देश में लागू कराने के लिए संघर्ष कर रही: विश्वनाथ पाल

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। बसपा चली गांव की ओर में सोमवार को विधानसभा बीकापुर के सेक्टर जलालपुर व विधानसभा क्षेत्र गोसाईगंज के सेक्टर गौरा में बैठक हुई। यहां पहुंचे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने संगठन की समीक्षा करते हुए कमी पाने पर लोगों की जमकर क्लास ली।
कहा कि पोलिंग बूथ कमेटी तीन दिन के अंदर बनाकर कार्यालय पर जमा करें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा ही भारतीय संविधान को पूर्ण रूप से देश में लागू कराने के लिए संघर्ष कर रही है। हमें समाज में सामाजिक भाईचारा पैदा करके बसपा को देश की नंबर वन की पार्टी बनाते हुए मुखिया मायावती को देश की बागडोर उनके हाथों में देना होगा।
मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज दिलीप कुमार विमल, बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुनील पाठक, गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राम सागर वर्मा, मंडल जोन इंचार्ज गया शंकर कश्यप, प्रदीप भारती, रवि प्रकाश मौर्या, जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप, मंडल जोन इंचार्ज वीरेंद्र कुमार गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular