Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiछत पर सो रही महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या

छत पर सो रही महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या

अवधनामा संवाददाता

वारदात से क्षेत्र में हड़कंप,एसपी ने लिया मौके का जायजा, कार्यवाही के निर्देश

बेलहरा बाराबंकी। घर की छत पर अकेली सो रही एक महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और डाग स्क्वायड की टीम ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और कार्यवाही के निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक घुंघटेर थाना क्षेत्र के बहापारा मजरे जमुवा निवासी रामपाल यादव सोमवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जबकि उसका पुत्र गांव में ही आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में गया था। घर पर उसकी 40 वर्षीय पत्नी रमाकांती अकेली थी। देर रात वैवाहिक कार्यक्रम से वापस आने पर रामपाल ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज न आने पर वह बाहर दरवाजे पर पड़ी चारपाई पर ही सो गया। जबकि उसका पुत्र भी रात में वापस आने पर बगल में सो गया। रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला की छत पर ही तेजधार हथियार से गले पर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। सुबह होने पर भी घर का दरवाजा न खुलने पर पति को घटना की आशंका हुई तो वह पीछे के रास्ते छत पर पहुंचा। जहां पर महिला का गला रेता हुआ खून से लतपत हालत में शव पड़ा मिला और गर्दन पर चोट के निशान थे। हत्या की खबर फैलते ही आस पास हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना उपरांत मौके पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वायड व क्राइम ब्रांच टीम को भी मौके पर बुलाया और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा दिया। अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिर हाल पुलिस तमाम पहलुओं पर गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने भी घटना स्थल का जायजा लेकर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि महिला की गला रेत कर हत्या की गई है, कुछ तथ्य मिले हैं जिसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। टीम का गठन किया गया है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular