Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeInternationalब्रिटेन के प्रमुख उद्योगपति माइक लिंच का शव याट के मलबे से...

ब्रिटेन के प्रमुख उद्योगपति माइक लिंच का शव याट के मलबे से बरामद

भूमध्य सागर के सबसे बड़े द्वीप इटली के सिसिली तट पर डूबे याट के मलबे से गुरुवार को ब्रिटेन के प्रमुख उद्योगपति माइक लिंच का शव बरामद कर लिया गया। यह याट बवंडर में डूब गया था। लिंच की बेटी हन्नाह अभी भी लापता हैं।

याट में चालक दल के 10 सदस्य और 12 यात्री थे। लिंच की पत्नी एंजेला बकारेस और 14 अन्य लोगों को बचा लिया गया। ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका के अखबारों में इस समुद्री दुर्घटना की व्यापक चर्चा की गई है। सिसिली तट इटली का स्वायत्त क्षेत्र है। इसे ट्यूनीसिया से 90 मील चौड़ा सिसली जलमडरूमध्य अलग करता है। सार्डीनिया से इसकी दूरी 272 किलोमीटर है।

संचार माध्यमों के अनुसार, लिंच की लापता बेटी हन्नाह की तलाश की जा रही है। 56 मीटर लंबा यह याट द बेयसियन पोर्टिसेलो के पास खड़ा था। तभी बवंडर आ गया। माइक लिंच को हाल ही में अमेरिका में 11 अरब डालर की धोखाधड़ी मामले में बरी किया गया था। उन्हें ब्रिटेन का बिल गेट्स माना जाता था। फायर ब्रिगेड के प्रवक्ता लुका कैरी ने कहा कि हन्नाह का शव ढूंढने में समय लग सकता है, क्योंकि याट 165 फीट की गहराई पर है। इस आपदा की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। जांच का नेतृत्व कर रहे एम्ब्रोगियो कार्टोसियो शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular