Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeMarqueeसमाजवादी विचारधारा को बृजभूषण तिवारी ने विस्तार दिया : जय शंकर पाण्डेय

समाजवादी विचारधारा को बृजभूषण तिवारी ने विस्तार दिया : जय शंकर पाण्डेय

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डा. राम मनोहर लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाने और संविधान की रक्षा करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी का गठन किया था। उसको विस्तार देने के लिए समाजवादी चिंतक बृजभूषण तिवारी ने जीवन भर संघर्ष किया था। आज उसी का देन है कि उन्होंने देश व प्रदेश में सपा में लाखों नौजवानों की फौज खड़ी कर दी थी। यह बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक जय शंकर पांडेय ने कहीं। वह सोमवार को लोहिया कलाभवन सभागार में समाजवादी चिंतक बृजभूषण तिवारी के जयंती के अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें सांझी विरासत को तोड़कर लोकतंत्र का गला घोंट रही है। मंहगाई से ध्यान हटवाने के हिंदू मुस्लिम को लड़ाने का काम कर रही है। चुनाव जिताने के लिए देश में आतंकी हमला तक करा दें रहे हैं। देश में अघोषित आपातकाल लगा दिए हैं। ऐसे में प्रदेश में 2027 में सपा की सरकार बना दें। यहीं उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादियों के सरकार बनाने में बृजभूषण तिवारी की अहम रोल रहा है।

विधायक सैयदा खातून ने कहा कि समाजवादी के जनाधार बढ़ाने में बृजभूषण तिवारी के योगदान का भुलाया नहीं जा सकता है। प्रदेश में सपा की सरकार बनाकर उनके सपने का साकार करना सभी कार्यकर्ताओं का फर्ज है। पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि पूर्व राज्यसभा सदस्य ने समाजवादी पार्टी को बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए कभी भी पद की लालसा नहीं किया था। वह महान समाजवादी विचारक थे।

गोष्ठी को पूर्व विधायक विजय पासवान, बेचई यादव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, घिसियावन यादव, कमरुज्मा खान, अफसर रिजबी, खलकुल्लाह, राम सेवक लोधी, मुरली मिश्र, प्रदीप पथरकट्ट, राम मिलन भारती, विजय चौधरी, रिंधू पासवान, पटवारी राइनी, अनिरुद्ध यादव, चंद्रहास यादव ने संबोधित किया। इस अवसर पर सुनीता गोस्वामी, अब्दुल कलाम, अनिल यादव, चंद्रजीत यादव, मनीश, अखिलेश मौर्य, हारुन, चंचल रावत, राम बौद्ध कन्नौजिया व राम स्वरुप पांडेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के पूर्व सभी ने उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular