Monday, March 9, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAligarhआयुक्त की पहल पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्तन कैंसर के प्रति...

आयुक्त की पहल पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान

अलीगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयुक्त अलीगढ़ मंडल संगीता सिंह की विशेष पहल पर महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अभियान शुरू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर के लक्षणों, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में जागरूक करना है, ताकि बीमारी का समय रहते पता लगाकर प्रभावी उपचार संभव हो सके।

आयुक्त संगीता सिंह ने कहा कि स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, लेकिन सही जानकारी, जागरूकता और नियमित स्वयं जांच के माध्यम से इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार के संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। इस संबंध में महिलाओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्तन कैंसर से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

सीएमओ डॉ0 नीरज त्यागी ने बताया है कि महिलाएं दिए गए लिंक इन्फॉर्मेशन

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdG5akAHYtsÛ0fwFzFe6mI6ZOchR3V5bKHrkBKY5Dl8rvm8VA/viewform?usp=header पर क्लिक कर स्तन कैंसर के लक्षण, बचाव और स्वयं जांच की विधि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। इसके साथ ही यदि किसी महिला को किसी प्रकार का लक्षण महसूस होता है या अधिक जानकारी चाहिए तो वह कार्यालय समय में एनसीडी डिवीजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0571-7964358 जारी किया गया है।

आयुक्त ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार और समाज की खुशहाली से जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी को जागरूक होकर समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। उन्होंने जनपद की महिलाओं से अपील की कि वे इस पहल का लाभ उठाएं और अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें, ताकि स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से समय रहते बचाव संभव हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular