मुरादाबाद। यूनाइटेड वेलफेयर डेवलपमेंट ट्रस्ट ने सर सैयद नगर, करुला दस्तकारों के बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए बच्चों को तालीम जरूर दिलाने का संकल्प भी दिलाया है। इस मौके पर ट्रस्ट द्वारा गरीब बच्चों को उपहार व मिष्ठान का वितरण भी किया गया।
समारोह में ट्रस्ट संरक्षक पद्मश्री दिलशाद हुसैन ने बच्चों को शिक्षा के महत्व तथा हस्तशिल्पियों एवं उनके परिवारों के शैक्षिक व आर्थिक विकास पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि हुनर के साथ तालीम भी जरूरी है और तालीम के बगैर हुनर और समाज की तरक्की मुश्किल है। उन्होंने दस्तकारों से आह्वान किया कि बच्चों को तालीम जरूर दिलाएं, ताकि वह सरकारी नीतियों को समझकर उसका लाभ ले सकें। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित समाज ही देश को सशक्त बनाता है।
इस इस अवसर पर हस्तशिल्पी महिलाएं, बच्चे तथा क्षेत्र के कारीगर मौजूद रहे। हस्तशिल्पियों, कारखानादारों, निर्यातकों ने गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद पेश की। समारोह में हाफिज हबीबुर रहमान, मोहम्मद शहवेज, जिÞया उर रहमान, डॉ. इशरत नियाजी, नजाकत अली, शहनवाज, राशिद अली, गुलाम मोइन उद्दीन, शब्बू, मोहम्मद तारिक, मोहसिन खान, खदीजा, रिजवाना, अलीशा, गुड़िया, मुस्कान, इकरा, रिम्शा, जमशेद आदि उपस्थित रहे।





