Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiवंचितों के हक अधिकार के लिए लगातार लड़ाई लड़ते थे बीपी मंडल-...

वंचितों के हक अधिकार के लिए लगातार लड़ाई लड़ते थे बीपी मंडल- गोप

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। अपने क्रांतिकारी स्वभाव के लिए प्रसिद्ध स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल वंचितों के हक अधिकार के लिए लगातार लड़ाई लड़ते रहते थे इसी क्रांतिकारी स्वभाव के कारण पिछड़े और वंचितों में सामाजिक चेतना के प्रतीक बन गए बीपी मंडल।
उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने जिला सपा कार्यालय पर पूर्व सांसद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के निर्माता बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की पुण्यतिथि पर आयोजित विचार गोष्ठी एवं निकाय चुनाव संबंधित बैठक में बीपी मंडल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए व्यक्त किए।
राष्ट्रीय सचिव ने मंडल के संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बी पी मंडल वैसे तो संपन्न परिवार से थे लेकिन पिता का साया सर से उठ जाने के बाद उन्हें तमाम दुश्वारियां झेलनी पड़ी, उन दुश्वारियां से निरंतर संघर्ष करते हुए बीपी मंडल ने बिहार के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर पूरा किया। निकाय चुनाव पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि पार्टी का प्रत्याशी उसी को बनाया जाए जो निरंतर जनता के बीच उपलब्ध रहता हो संघर्ष में हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करता रहा हो जनसामान्य के बीच में लोकप्रिय हो और जिसके कार्य व्यवहार से पार्टी इस निकाय चुनाव में जीत का परचम लहरा सके, इन सब बातों पर विचार करते हुए नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के प्रत्याशियों का चयन किया जाए। जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा पार्टी उसी को प्रत्याशी बनाएगी जो चेहरा सर्व मान होगा उसे ही नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा नगर पालिका नवाबगंज सहित समस्त नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सभासदों के आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके हैं।
विचार गोष्ठी एवं बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद राम सागर रावत, पूर्व मंत्री रामनगर के वर्तमान विधायक हाजी फरीद महफूज किदवई, पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व विधायक राम मगन रावत, पूर्व अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, हुमायूं नईम खान, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular