Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeजोहड में डूबने से 17 वर्षीय बालक की मौत

जोहड में डूबने से 17 वर्षीय बालक की मौत

पानी के जोहड़ में डूबने से एक 17 वर्षीय बालक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ततारपुर थाना अंतर्गत जिंदोली की घाटी में एक आश्रम है। आश्रम में वेदों की पढ़ाई कराई जाती है। बहरोड के तसिंग गांव निवासी 17 वर्षीय विकास पुत्र विष्णु कांत शर्मा पिछले 3 साल से यहां पढ़ रहा था। बुधवार दोपहर विकास आश्रम के पीछे बने जोहड़ में नहाने गया था। जहां उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। जब आश्रम में यह सूचना पता चली तो आश्रम के लोग बालक को जिंदोली अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से अलवर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अलवर अस्पताल में चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ततारपुर थाना पुलिस अलवर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंपा। उधर परिजनों का कहना है कि आश्रम से बच्चा बाहर कैसे गया, इस विषय की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई इस मामले में दोषी है तो सजा मिलनी चाहिए। मृतक विकास के तीन बड़ी बहनें हैं। वह सबसे छोटा था। इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular