Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeEntertainmentबॉक्स ऑफिस पर भौकाल! Mirzapur The Movie की रिलीज डेट से उठा...

बॉक्स ऑफिस पर भौकाल! Mirzapur The Movie की रिलीज डेट से उठा पर्दा, गद्दी के लिए खून बहाने आ रहे कालीन

Mirzapur The Movie Release Date: ओटीटी पर तहलका मचाने के बाद अब मिर्जापुर के गुंडे सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। लंबे समय के बाद अब आखिरकार मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।

आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। मिर्जापुर सीजन 3 (Mirzapur Season 3) की रिलीज के वक्त ही मेकर्स ने अनाउंस किया था कि वे मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) लेकर आ रहे हैं जिनमें वह सभी किरदार होंगे, जो सीजन 2 या सीजन 3 में मर चुके हैं।

जिस घड़ी से मिर्जापुर द मूवी का ऐलान किया गया था, तभी से फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। अब आखिरकार मेकर्स ने घोषणा कर दी है कि मिर्जापुर द मूवी कब और कहां रिलीज हो रही है।

बड़े पर्दे पर उतरने के लिए तैयार मिर्जापुर द फिल्म

कुछ दिन पहले ही मिर्जापुर द मूवी की शूटिंग पूरी हुई है और अब टीम फिल्म को सिनेमाघरों में उतारने की तैयारी में जुट गई है। जी हां, मिर्जापुर द मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बड़े पर्दे पर फिल्म कब भौकाल मचाएगी, खुद फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने इसकी अनाउंसमेंट कर दी है।

मिर्जापुर का खतरनाक पोस्टर आउट

फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्राम पेज से इंस्टाग्राम पर मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) का पोस्टर शेयर किया गया है। इस पोस्टर में सिंहासन को खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं। रेत पर ढेर सारी गाड़ी और उसमें बैठे लोग हाथों में हथियार लिए हुए हैं। इस पोस्टर से लगता है कि इस बार भी गद्दी के लिए खून बहेगा।

मिर्जापुर द मूवी की रिलीज डेट

पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर।” फिल्म सिनेमाघरों में 4 सितंबर 2026 को रिलीज हो रही है।

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु के अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular