Saturday, May 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeजमीन के विवाद में अपनों ने बहाया खून, चाचा-चाची पर जानलेवा हमला,...

जमीन के विवाद में अपनों ने बहाया खून, चाचा-चाची पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

बेटियों ने ससुराल से पहुंचकर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

महोबा। गांव के नयापुरा मुहाल में जमीन पर कब्जा किए जाने को लेकर भतीजे ने अपने परिजनों के साथ मिलकर चाचा और चाची को लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पति पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनो घायलो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि कस्बा बेलाताल के नयापुरा निवासी धन्नी के तीन भाई हैं, जिनकी कृषि योग्य भूमि लमौरा रोड पर सड़क किनारे है। पिछले वर्ष इस जमीन का सरकारी बटवारा भी हुआ था और मौके पर लेखपाल कानूनगो ने पीड़ित की भूमि की नापतोल कर उसे कब्जा दिला दिया गया था, लेकिन उसके अन्य परिजन उसे सरकारी बंटवारे के खिलाफत पर उतारु हो गए और भूमि पर कब्जा करना चाहती थे।

विवाद से बचने के लिए धन्नी ने अपनी कृषि भूमि में कृषि कार्य नहीं किया था। पीड़ित के परिनजों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व धन्नी रैकवार ने ट्रैक्टर ले जाकर की अपनी हिस्से की जमीन की जुताई करवा दी और इसी से नाराज होकर परिवार के मलखान पुत्र छिदिया, शहीद अपने परिजनों के साथ खेत पर पहुंच गया और जबरदस्त जमीन पर कब्जा करने लगा।

बताया जाता है कि जब इसका विरोध कि तो उपरोक्त लोगों ने धन्नी व उसकी पत्नी गंगिया देवी को लाठी डंडों और धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। मारपीट देख आसपास के लोगों ने अपने अपने घरों के दरवाजे लगाकर दुबक कर बैठ गए, लेकिन किसी से उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया, तभी किसी ग्रामीण ने चैकी पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए।

चैकी पुलिस घायलों को लेकर थाना कुलपहाड़ पहुंची। जहां से सीएचपी उपचार के लिए भेजा गया, लेकिन चोटे अधिक होने कारण घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जहा उनका उपचार किया जा रहा है। घायल दंपत्ति के बेटियां अपनी ससुराल से जिला अस्पताल पहुंची और पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular