सोमवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक की ब्लाक कार्यसमिति की बैठक कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में हुई। बैठक में 31मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान और विदाई समारोह और शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन 6अप्रैल2026को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष 31मार्च को श्री शिव सिंह,बच्चा राम वर्मा और ऊषा सिंह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन 6अप्रैल को किया जाएगा। शैक्षिक संगोष्ठी में अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है।
बैठक में संगठन की सदस्यता नवीनीकरण के अभियान को शुरू करने पर जोर दिया गया और संगठन के जिला नेतृत्व से सदस्यता रसीदें उपलब्ध कराने की मांग की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष अब्दुल रसीद के प्रांतीय मंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं गई। सत्रावसान के पहले जिला कार्यसमिति की बैठक बुलाने की भी मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कपिलेश यादव और संचालन मंत्री देवांशु सिंह ने किया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष संजीव भारती, अखिलेश सिंह, सुनील कुमार पाल, इन्द्र पाल गौतम, रविशंकर दूबे, हरि गुलाम वर्मा, अवनीश वर्मा, विजय प्रताप यादव, स्नेहा शुक्ल आदि मौजूद रहे।





