Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeMarqueeब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शनिवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज में विकास क्षेत्र गौरीगंज की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक राकेश प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह एवं सीडीपीओ संतोष कुमार गुप्ता द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। अपने संबोधन में विधायक राकेश प्रताप सिंह ने शिक्षकों से शिक्षा को अधिक व्यवहारिक एवं जीवनोपयोगी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी से गांव, गरीब और समाज से जुड़कर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर नवोदय विद्यालय, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा तथा राष्ट्रीय आश्रम पद्धति में चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विकास क्षेत्र गौरीगंज की विभिन्न ग्राम पंचायतों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों एवं सभासदों—प्रधान संघ अध्यक्ष अश्वनी पांडे, राजकिशोर सिंह, ललित कुमार सिंह, यदुनाथ मौर्य, रवि शंकर मिश्रा, बबीता मिश्रा, मनीष तिवारी, अनुपमा सिंह, कमलेश कुमारी, सोनू दशरथ सहित अन्य को प्रमाण पत्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के 45 निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को विद्यालय को निपुण बनाने एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बेसिक शिक्षा, निपुण लक्ष्य एवं कायाकल्प के तहत किए जा रहे नवाचारों और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान विवेक शुक्ला, रमाशंकर, किरण सिंह, गंगाधर, महेंद्र, आलोक, श्रीराम सोनी, प्रमोद तिवारी, विष्णुकांत, अरविंद पांडे, अभिषेक यादव, विशाल मौर्य, अमन, प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular