Sunday, March 2, 2025
spot_img
HomeMarqueeसमाज कल्याण राज्य मंत्री का जनपद में पहली बार आगमन पर करमा...

समाज कल्याण राज्य मंत्री का जनपद में पहली बार आगमन पर करमा में माल्यार्पण कर भाजयुमो ने किया स्वागत 

अवधनामा संवाददाता
सोनभद्र/करमा समाज कल्याण राज्य मंत्री का जनपद में पहली बार आगमन पर करमा में माल्यार्पण कर भाजयुमो ने किया स्वागत स्थानीय मण्डल के कार्यकर्ताओं ने  समाज कल्याण राज्य मंत्री व ओबरा के विधायक संजीव गोड़ का करमा थाने के पास व बाजार में  भाजयुमो के   क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी के अगुवाई में गर्मजोशी से  माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।तथा मीडिया प्रभारी व अन्य  कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी को फूल मालाओं से लाद दिया।तथा मिष्टान से मुंह मीठा कराते हुए शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर मंत्री श्री गोड़ ने सभी का तहेदिल से आभार प्रकट किया।समयाभाव के कारण मंत्री श्री गोड़ इस दौरान  कहा कि समाज के सबसे पिछड़े वर्ग तक सरकारी योजनाओं को पहुँचाना पहला लक्ष्य है, भाजयुमो के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी ने क्षेत्र की समस्यों की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया, इस दौरान राम सजीवन तिवारी, करमा मंडल महा मंत्री रबिंन्द्र बहादुर सिंह,वरुण तिवारी,रामपति पटेल,आर एन तिवारी, नीरज तिवारी, हनीफ खान,बालेन्दर पटेल,  बीएन यादव मुस्तकीम खान ,शरीफ खान विनोद पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे,l
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular