Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshDevbandउत्तर प्रदेश में पुन: बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार : जावेद

उत्तर प्रदेश में पुन: बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार : जावेद

BJP's full majority government will be formed again in Uttar Pradesh: Javed

अवधनामा संवाददाता

अल्पसंख्यक मार्चे के खेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक का देवबंद पहुंचने पर हुआ स्वागत

देवबंद(Deoband)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक का रविवार को देवबंद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताटों से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आहवान िकया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अहसान राव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जावेद मलिक ने कहा कि प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने औरचुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर हारुन चौहान, शिफात अंसारी, इस्लाम मलिक, राव नफीस, नाजिम राव, मौलाना इंतजार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular