जलालपुर, अंबेडकरनगर नगर क्षेत्र जलालपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का स्थापना दिवस नगर कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश यादव एवं वरिष्ठ नेता संजीव मित्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के संस्थापक नेताओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो संगठन के साथ-साथ राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि समर्पण और सेवा का संकल्प दिवस है।
कार्यक्रम का संयोजन विकास कुमार निषाद ने किया। इस दौरान नगर के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें सुरेश गुप्ता, गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्रा, विनय मिश्रा, अरुण मिश्रा, आसाराम मौर्य, रामवृक्ष भार्गव, विकास सोनकर, जितेंद्र शिल्पी, गिरीश जायसवाल, दीपचंद्र सोनी, निपेंद्र कुशवाहा, सोनू गौड़, दुर्गेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, राकेश गुप्ता, विक्की गौतम और सौरभ चौरसिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।





