Tuesday, March 24, 2026
spot_img
Homekhushinagarभाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही को चार लोकसभा का बनाया गया...

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही को चार लोकसभा का बनाया गया प्रभारी

अवधनामा संवाददाता 

भाजपा पदाधिकारियों ने दी बधाई, माला पहनाकर किया स्वागत

अगले वर्ष होने वाले लोक सभा चुनाव के मद्देनजर सौंपी गई जिम्मेदारी

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश शाही को चार लोकसभा क्लस्टर (ग्रुप सी) का प्रभारी बनाए जानें पर भारतीय पार्टी कुशीनगर के जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र व पार्टी पदाधिकारियों द्वारा भाजपा कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से अगले साल होने वाले आम चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को 3 से 5 लोकसभा सीटों के क्लस्टर में बांटा गया है। पार्टी से जुड़े कई बड़े नेताओं को क्लस्टर की जिम्मेदारी दी गई है। दूसरे राज्यों के पार्टी नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने नेताओं की ए, बी और सी की तीन श्रेणियां बनाई हैं। ए श्रेणी में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं को रखा गया है जिनमें केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसी तरह बी श्रेणी में वरिष्ठ नेता और दूसरे राज्यों के सांसद रखे गए हैं, जबकि सी श्रेणी में स्थानीय नेताओं को रखा गया है। पार्टी की ओर से तय की गई रणनीति के मुताबिक, ग्रुप सी जमीन पर काम करेगा और पार्टी के कार्यक्रमों का आयोजन भी करेगा। ग्रुप बी इन सभी कार्यक्रमों की निगरानी करेगा। इसी तरह ग्रुप ए सभी सांगठनिक कार्यक्रमों और जनसभाओं के अलावा स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनेगा, साथ ही सत्ता विरोधी लहर को पहचानने और उसे ठीक करने के उपाय भी सुझाएगा।

इसी क्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बांसगाव, देवरिया, बलिया, आजमगढ़ और सलेमपुर की पांच लोकसभा सीटों के क्लस्टर के ग्रुप ए में रखा गया है। उनके साथ बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दकी ग्रुप बी और कुशीनगर के पूर्व जिला अध्यक्ष जय प्रकाश शाही ग्रुप सी में हैं। श्री शाही को जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, सुदर्शन पाल राणा प्रताप राव, विवेकानन्द पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शुक्ल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, दुर्गेश राय, मनोज जायसवाल, विनोद भारती, सीता सिंह अंशु, रमेश सिंह, जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, बलिराम यादव, रामसागर कुशवाहा, बाबू नन्दन सिंह, डॉ सीमा गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द आदि ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular