Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurबांसी सहकारी संघ पर भाजपा का परचम लहराया

बांसी सहकारी संघ पर भाजपा का परचम लहराया

अवधनामा संवाददाता

विमलेन्द्र नामदेव सभापति और शैलेन्द्र सिंह बुन्देला उपसभापति
विभिन्न संस्थाओं के लिए निर्विरोध डेलीगेट निर्वाचित हुए

बांसी (ललितपुर)। शुक्रवार को सहकारी संघ बांसी के परिसर में चुनाव अधिकारी अच्छे लाल कानूनगो और संघ सचिव कमल किशोर बबेले की देखरेख में सभापति पद पर विमलेन्द्र गुडडू नामदेव जिलाध्यक्ष नामदेव समाज और उपसभापति पद शैलेंद्र सिंह बुन्देला सेरवासकलां, जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि हेतु बद्री प्रसाद दुबे कक्कू भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य, अखण्ड प्रताप सिंह मंडल कोषाध्यक्ष, रमा शैलेंद्र पाखरे, शशिकांत, प्रिंस दुबे, क्रय विक्रय प्रतिनिधि हेतु उमेश कुमार शर्मा, शैलेंद्र कुमार पाखरे, डी.सी.डी.एफ. झांसी प्रतिनिधि हेतु राकेश बल्लू दुबे, मोनू झां, गोपाल दुबे, जगदीश सिंह, प्रतिनिधि कृभको हेतु वीरन कुशवाहा पिपरा, पी.सी.एफ. प्रतिनिधि हेतु आशाराम राय सेरवास कलां, प्रतिनिधि पी.सी.यू. हेतु विजय बहादुर सिंह डुलवान, प्रताप यादव पिपरा, कृभको प्रतिनिधि हेतु अमर आदित्य दुबे निर्विरोध निर्वाचित हुए। नामांकन से पहले सभी ने भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भाजपा का झंडा लहराया और भाजपा की शपथ का संकल्प दोहराया। इस दौरान निर्वाचित प्रतिनिधियों के अलावा जिला उपाध्यक्ष हरीसिंह बुन्देला, सुदामा प्रसाद दुबे, पूर्व जिला महामंत्री कमल राजपूत, बुद्धसिंह बुन्देला, प्रमोद नायक, सौरभ सोनी सहित बड़ी तादाद में भाजपाई मौजूद रहे। शांति व्यवस्था में पुलिस चौकी इंचार्ज सुजीत कुमार मिश्रा पुलिस दल सहित मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular