Saturday, December 13, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiपुनर्विचार, पुनर्समीक्षा व पुनर्गठन भाजपा की सतत प्रक्रिया- धर्मपाल सिंह

पुनर्विचार, पुनर्समीक्षा व पुनर्गठन भाजपा की सतत प्रक्रिया- धर्मपाल सिंह

अवधनामा संवाददाता

राष्ट्रवादी विचारधारा का ध्वजवाहक है भाजपा कार्यकर्ता- धर्मपाल सिंह
 बूथ की अभेद्य व्यूह रचना में जुटी भाजपा

बाराबंकी। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा बूथ सशक्तिकरण की अभेद्य व्यूह रचना में जुट गई है।मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय में हुई बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसका मंत्र दिया गया। मार्च के पहले सप्ताह में जिले की सभी विधानसभाओं में कार्यशाला आयोजित करके कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
अपने उद्बोधन में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधारा का ध्वजवाहक है।उन्होंने कहा कि भाजपा में पुनर्विचार, पुनर्समीक्षा तथा पुनर्गठन एक सतत प्रक्रिया है।इसी प्रक्रिया के तहत बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। कहा कि भाजपा की बूथ समितियां एवम पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संवाद व संपर्क की अहम कड़ी है जिसके जरिए पार्टी की विचारधारा तथा मोदी योगी सरकारों के निर्णय व योजनाएं घर घर पहुंचती है। उन्होंने कहा अगले एक माह में हमे सशक्त बूथ का निर्माण करना है। प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा मजबूत बूथ संरचना से भाजपा बड़े लक्ष्यों को भी प्राप्त करने में सफल होगी। कहा बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। कहा संगठन के सभी कार्यक्रमों के साथ ही बूथ के प्रत्येक मतदाता तथा लाभार्थी से सतत संपर्क व संवाद से बूथ सशक्त बनता है। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने अतिथियों का स्वागत एवम् आभार ज्ञापित किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस अभियान में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी पूरे मनोयोग से जुटेगा। संचालन जिला महामंत्री गुरुशरण लोधी ने किया। कार्यशाला में ब्रजेश रावत, पवन सिंह, प्रमोद तिवारी, अरविंद मौर्य, विजय आनंद बाजपेई, नीता अवस्थी, डॉक्टर अंजू चंद्रा, अलका मिश्रा, रामेश्वरी त्रिवेदी, सीए अश्वनी श्रीवास्तव, कैप्टन विजय श्रीवास्तव, करुणेश वर्मा, शुशील जायसवाल, रोहित सिंह सहित अभियान से जुड़े सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular