Monday, May 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा का 46वां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं ने धूम धाम से मनाया

भाजपा का 46वां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं ने धूम धाम से मनाया

महोबा । भाजपा कार्यालय में रविवार को पार्टी का 46वां स्थापना दिवस धूम धाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर पार्टी का ध्वजारोहण भाजपा जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि जनसंघ से आज 46वें में स्थापना दिवस तक भाजपा ने केवल सेवा का काम किया। इसलिए आज केन्द्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है, और 21 प्रांतो में भाजपा या भाजपा के सहयोगियों की सरकार है। पार्टी सदेव जनसेवा करती रही है, और करती रहेगी। इसीलिए आज देश और प्रदेशों में भाजपा की सरकारें चल रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है, और उसके बड़े से बड़े छोटे से छोट कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर काम करते है, उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में जितनी तेजी से काम हुआ है इससे पहले पूर्व की सरकार में कभी नही हुआ है। उन्होने कहा कि 1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर छह अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। भाजपा आज भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। इस मौकेे पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, भाजपा के मीडिया प्रभारी सतेंद्र गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप शुक्ला, राहुल अग्रवाल, पुष्पेंद्र गुप्ता, ओम नारायण तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular