Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान गौरव दिवस मनाया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान गौरव दिवस मनाया

निचलौल(महराजगंज)। ठूठीबारी कस्बे के आदर्श बाल विद्या मंदिर हाई स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान के रचनाकार बाबा भीम राव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की नीतियों को अनुसूचित मोर्चा व भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को घर घर पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई है। बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सबको बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस दौरान पूर्व इटहिया मंडल अध्यक्ष गौतम चौधरी, अजय कुमार जायसवाल, धीरज चौधरी, रामेश्वर चौधरी, महेंद्र यादव, राम अवध कनौजिया,पिटुं शर्मा, हरिओम कुशवाहा, संतोष पाण्डेय, जगदीश जयसवाल, घनश्याम कुशवाहा, जीएम प्रसाद खटिक, राकेश गुप्ता, राजेन्द्र सहानी आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular