Monday, June 1, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaभाजपा नीतियों और रीतियों के आधार पर बहुमत के साथ विजयी होगी-संजीव...

भाजपा नीतियों और रीतियों के आधार पर बहुमत के साथ विजयी होगी-संजीव सिंह

BJP will win with majority on the basis of policies and customs: Sanjeev Singh

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। (Ayodhya) जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सपा व भाजपा के बीच जुबानी जंग शुरू चुकी है , दोनों राजनीतिक दल अपनी-अपनी समर्थित उम्मीदवार को बहुमत से जिताने का दावा तो कर रहे हैं। सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने सपा की ओर लगाये सभी आरोपों को निराधार बताते हुये कहा कि भाजपा के पास 8 सदस्य है इसके अलावा कई सदस्य हमारे संपर्क हैं, उन्होंने भरोसा जताया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी का जीतेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुये कहा कि जीत का दावा करना सपा का अधिकार पर  इसमें सत्यता नहीं है, उन्होंने कहा कि निर्दलीय व बसपा के सदस्य उनके समर्थन में हैं। उन्होंने कहा कि जिनके दामन काले हों वह दूसरों पर उंगली नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि भाजपा नीतियों और रीतियों के आधार पर बहुमत के साथ विजयी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular