Friday, October 31, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaघर घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क साधेंगे भाजपाई : अनुराग त्रिपाठी

घर घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क साधेंगे भाजपाई : अनुराग त्रिपाठी

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा ने लाभार्थी संपर्क अभियान भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुआ । इस कार्यशाला में करिअप्पा मंडल के पदाधिकारियों को लाभार्थी संपर्क अभियान के संबंध में जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला को सम्बोधित मंडल अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों तक देश की जनता के लिए अपना पल पल समर्पित किया है। गरीब, किसान, मजदूर, महिला, सहित सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। शायद ही कोई घर परिवार होगा जो मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नही हुआ होगा। उन्होंने अभियान को लेकर पार्टी की योजना रचना पर चर्चा करते हुए कहा कि 25 फरवरी से 05 मार्च के मध्य लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। अभियान में लाभार्थी और उनके परिवारजनों से व्यापक स्तर पर सम्पर्क व संवाद स्थापित करना है। अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए शीर्ष नेतृत्व द्वारा चलाए जाने वाले जन जन का समर्थन जुटाने के लिए लाभार्थी सम्पर्क अभियान को सफल बनाने के लिए जिला के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से जुटने का आह्वान किया। अरविन्द सिंह, तिलक राम मौर्या, दिव्य प्रकाश तिवारी, रमेश पाण्डेय, वीरेंद्र वर्मा, दिनेश कनौजिया, हुकूम केश पाण्डेय, आशा गोंड, रीना द्विवेदी, जयप्रकाश श्रीवास्तव, सचिन शरीन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular