Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshDevbandपुरे प्रदेश में भाजपा की लहरः अमित

पुरे प्रदेश में भाजपा की लहरः अमित

BJP wave in the entire state: Amit

अवधनामा संवाददाता

देवबंदः(Deoband) भाजपा के प्रदेश मंत्री मनोनित होने पर अमित बाल्मीकि का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर देवबंद में पहली बार आगमन पर बाल्मीकि कालोनी में अमित बाल्मीकि का उनके समर्थकों ने फुलमालाऐं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री अभिषेक त्यागी व नगर उपाध्यक्ष राहुल बाल्मीकि से अमित बाल्मीकि ने आगामी 2022 के चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि इस बार पुरे प्रदेश में भाजपा की लहर है और भाजपा 350 से अधिक सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। इस दौरान सफाई कर्मचारी युनियन के नगर महामंत्री दीपक चंचल, संगठन मंत्री अविनाश बाल्मीकि ने अमित बाल्मीकि को नगरपालिका में सफाई कर्मचारीयों की समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर रोशन लाल, राजू कांगडा, राहुल, सन्नी बाल्मीकि, रोहित, अरविंद, मुकेश, रिंकु कुमार, मनोज, शुभम त्यागी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular