Saturday, May 11, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaअमानीगंज ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित हुआ भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन

अमानीगंज ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित हुआ भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन

अवधनामा संवाददाता

भाजपा सरकार ने ही पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा दिलाया:सांसद लल्लू सिंह

मिल्कीपुर-अयोध्या। रविवार को अमानीगंज विकास खण्ड मुख्यालय के सभागार में भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मोर्चे के सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह रहे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने किया।सांसद ने मोर्चा के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि कई प्रदेशों में नक्सलवाद हावी था समुचित विकास नहीं हो पा रहा था भाजपा की सरकार ने नक्सलवादियों को परास्त कर पिछड़े राज्यों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि देश निर्माण के लिए एक बार पुनः तन मन से लगकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा के पदाधिकारी सरकार द्वारा उनके मोर्चे के लिए किए गए कार्यों को जनता के बीच रखें। उन्होंने कहा कि मातृशक्तियों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं भाजपा सरकार ने ही पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा दिलाया। गोरखनाथ बाबा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही 2014 और 19 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है 2024 के लिए भी कार्यकर्ता फिर से कमर कस कर खड़ा हो गया है एक बार फिर से बड़ी जीत हासिल होगी। जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि 21 जून से 30 जून जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा जिसमें आम जनमानस को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर समर्थन प्राप्त किया जाएगा। सम्मेलन में प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह व कमला शंकर पांडे, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरोज मिश्रा, संयुक्त मोर्चा के संयोजक बबलू पासी, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन मौर्य, शंभू सिंह अरविंद पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular