Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा ने जयंती पर पंडित राम प्रसाद 'बिस्मिल' को नमन किया

भाजपा ने जयंती पर पंडित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ को नमन किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज सुबह भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महान योद्धा पंडित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया है। भाजपा ने एक्स हैंडल पोस्ट में भारत माता के सपूत के नमन किया है।

भाजपा ने लिखा है, ”देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी पं. राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर शत-शत नमन।” उल्लेखनीय है कि बिस्मिल का जन्म 11 जून, 1897 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में हुआ था।

पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को काकोरी कांड का सूत्रधार कहा जाता है। उन्होंने 9 अगस्त 1925 को अपने 15 क्रांतिकारियों के साथ ब्रिटिश सरकार के खजाने को काकोरी रेलवे स्टेशन पर लूट लिया था। इस घटना में 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया। डेढ़ साल मुकदमा चलने के बाद अशफाक उल्लाह खान, पंडित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ और राजेंद्र नाथ लाहिड़ी को 19 दिसंबर 1927 को फांसी की सजा दे दी गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular